फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sentinel app will help in police investigation

प्रहरी एप से पुलिस जांच में मिलेगी सहूलियत

Tue, 15 Jun 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sentinel app will help in police investigation
प्रहरी एप से पुलिस जांच में मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

एएसपी ने थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ की संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में मंगलवार को जिले के सभी थानों पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर की गोष्ठी हुई। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं द्वारा विकसित प्रहरी एप शुरू कर दिया। साथ ही उसकी विशेषता को बताया गया।

एएसपी सुरेशचंद रावत ने कहा कि प्रहरी एप में उपनिरीक्षक व बीट पुलिस कांस्टेबल को उनके मोबाइल फोन में ही एप पर समस्त सूचनाएं मिलेंगी। जैसे चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, वेरीफिकेशन घरेलू नौकर सत्यापन, शस्त्र प्रार्थना पत्र सत्यापन, एप पर जनता द्वारा अपलोड शिकायती प्रार्थना पत्र इत्यादि ऑनलाइन प्राप्त होंगे। जिन पर ऑनलाइन मौके से ही रिपोर्ट लगाई जा सकेगी। इससे जांच में सहूलियत मिलेगी। साथ ही शस्त्रों की सूची बीटवार उनके फोन में प्रदर्शित होगी। बीटवार अपराधियों की सूची भी फोन में ही प्रदर्शित होगी। जिसमें उनके द्वारा मौके से ही उनकी वर्तमान स्थिति एप में ही अंकित की जा सकेगी। इसके अलावा अन्य कार्य उसी एप के जरिए होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन करें। इस क्रम में आपरेटरों ने बताया कि प्लान एप की फीडिंग पूर्ण हो गई है। जनपद के कुल 2603 गांव से प्रत्येक गांव से लगभग 11 व्यक्ति को शामिल गया है। कुल लगभग 28000 व्यक्तियों के सक्रिय मोबाइल नंबर ऐप पर फीड किए जा चुके हैं। जनपद में कहीं से भी कोई भी अधिकारी किसी भी गांव के टीम 11 के व्यक्तियों से कभी भी वार्ता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed