{"_id":"62210160eb8fdb4d7141b8f0","slug":"security-agencies-remained-alert-on-the-border-monitoring-continued-siddharthnagar-news-gkp42880247","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर अलर्ट रही सुरक्षा एजेंसियां, होती रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर अलर्ट रही सुरक्षा एजेंसियां, होती रही निगरानी
विज्ञापन

-36 घंटे पहले ही सील कर दी गई थी भारत-नेपाल सीमा
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सख्त नजर आईं। चेक पोस्ट को पूरी तरह से सील करके आवाजाही रोकी गई थी। पगडंडी पर भी एसएसबी के जवानों का पहरा रहा। नेपाल से किसी को भी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। चुनाव समाप्त होने के बाद देर बृहस्पतिवार देर शाम सीमा खोली गई, जबकि महराजगंज व बलरामपुर की सीमा पर सुरक्षा में जवान तैनात रहे।
जिले से लगने वाली भारत-नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह से खुली है। लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना सीमा से लगती है। यहां पर बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, ककरहवा बार्डर पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जबकि ठोठरी, हरिवंशपुर, नरकुल, बजहा आदि बार्डर के रास्तों पर चेकिंग के बाद आने- जाने दिया जाता है। विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू हुआ। 36 घंटे पहले ही सीमा के मुख्य मार्ग को सील करके सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया था। सुबह से ही बैरियर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। बार्डर पर एसएसबी के जवान और स्थानीय थाने की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमा पर पूरी तरह से अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा स्थानीय थाने की पुलिस भी अलर्ट है।
सीमा पर मतदान करने वालों को दी छूट
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल के अलीगढ़वा क्षेत्र में मतदान के दौरान सीमा सील थी, लेकिन मतदाता पहचान पत्र दिखाने वालों को सीमा पार करके भारत में आने की छूट दी गई। सीमावर्ती जिले के काफी संख्या में लोग नेपाल में जाकर व्यवसाय व अन्य कार्य करते हैं। हालांकि, सीमा सील होने से पहले ही जागरूक मतदाता भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुके थे।