{"_id":"65c6634f09285d15b8091301","slug":"secretary-who-declared-old-woman-dead-suspended-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112612-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वृद्धा को मृत घोषित करने वाला सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वृद्धा को मृत घोषित करने वाला सचिव निलंबित
Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम अमौना तिवारी में जिंदा वृद्धा पेंशनर को मृत घोषित करने वाले ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया। तहसील दिवस में आई शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने तत्काल जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीडीओ जीपी कुशवाहा ने निलंबन की कार्रवाई की है।
शिकायत मिलन पर डीएम के निर्देश पर बीडीओ डुमरियागंज ने मामले की जांच की। जिसमें ग्राम अमौना तिवारी में ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा द्वारा 18 से अधिक वृद्धा पेंशन योजना के पात्र लाभार्थियों को अपात्र किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही वृद्धा पेंशनर सावित्री पत्नी संकटा प्रसाद को जीवित रहते मृत दिखाकर पेंशन योजना के लाभ से वंचित करने के आरोप की भी पुष्टि हुई। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर डीडीओ जीपी कुशवाहा ने ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित की है।
निलंबन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा ब्लॉक कार्यालय डुमरियागंज से संबद्ध किया गया हैं। डीडीओ ने मामले की जांच के लिए बीडीओ भनवापुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही जांच अधिकारी बीडीओ भनवापुर को निर्देशित किया है कि वह एक सप्ताह के भीतर बृजेश वर्मा ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर चार प्रतियों में साक्ष्यों सहित अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करें।