फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Secondary school children will speak fluent English, will get training

Siddharthnagar News: माध्यमिक स्कूलों के बच्चे बाेलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 29 Oct 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Secondary school children will speak fluent English, will get training
सिद्धार्थनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राएं फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंग्रेजी में वार्ता को लेकर स्कूल परिसर में ही विभिन्न प्रयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय में दक्ष किया जाएगा। जिससे वह अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए उप्र एवलिन प्रोग्राम फॉर यूथ को लागू किया रहा है।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा बोलने व समझने की दक्षता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी में प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, निर्णय लेने के साथ बढ़ते अवसरों और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने व सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अंग्रेजी भाषा में दक्षता से विद्यार्थियों को उनकी अकादमिक गतिविधियों में बेहतर समझ और उत्कृष्टता मिलेगी। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोज नए शब्द सिखाए जाएंगे। साथ ही उसका अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग और बोलचाल में उसे प्रयोग करना सिखाया जाएगा।
अंग्रेजी भाषा की हिचक खत्म करने के लिए सहपाठी छोटे-छोटे समूह बनाकर आपस में संवाद करेंगे। स्कूलों में अंग्रेजी भाषा में नाटक प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नाटक का विषय विद्यार्थी स्वयं सोच सकेंगे।
स्कूलों में एक बाक्स में कई विषयों पर आधारित पर्चियां रखी जाएंगी। विद्यार्थी एक पर्ची उठाकर उस पर दो मिनट अपने विचार प्रस्तुत करेगा। इसी के साथ अंग्रेजी के पैराग्राफ पढ़ने, घटनाओं के प्रस्तुतीकरण, प्रार्थना स्थल पर अंग्रेजी में कविता पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।

डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि स्कूलों में जल्द ही इस लागू कराया जाएगा। अच्छा ज्ञान होने से हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के बच्चों के बीच की दूरी भी समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed