{"_id":"13831910798a12529e680e72fc96a868","slug":"sdo-je-hostages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ-जेई को बंधक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ-जेई को बंधक मनाया
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे संविदा कर्मियों ने मंगलवार को परसिया सब स्टेशन पर पहुंचे और जेई-एसडीओ को बंधक बना लिया।
करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर संविदाकर्मी विरोध प्रदर्शन करते रहे। बाद में उच्चाधिकारियों ने 10 दिनों में मानदेय भुगतान का आश्वासन देकर एसडीओ-जेई को मुक्त कराया।
8-10 माह से मानदेय न मिलने के कारण सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारी पहले भी आंदोलन कर चुके हैं। अब तक उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा है।
मंगलवार से कर्मचारी फिर आंदोलित हो गए। परसिया सब स्टेशन परिसर में धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर एसडीओ रितेश प्रसाद, जेई सुनील कुमार यादव, लाइनमैन उपेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता कर आंदोलन खत्म कराने की कोशिश की, मगर बात नहीं बनी।
अलबत्ता कर्मचारी और उग्र हो गए और बार-बार आश्वासन देने वाले अफसरों को बंधक बना लिया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन
काफी अनुनय-विनय के बाद भी बात न बनने पर एसडीओ ने अधीक्षण अभियंता बस्ती और मुख्य अभियंता से वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 10 दिनों के अंदर हर हाल में मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा।
इसके बाद एसडीओ-जेई को मुक्त किया गया। विरोध प्रदर्शन में राधेश्याम, रामदेव, महमूद, राजेश कुमार, राजबली, बुधिराम, प्रमोद सिंह, अरविंद चौधरी, विजय सिंह चौधरी, वीरेंद्र, मनोहर प्रसाद, विजय कुमार, महेश आदि शामिल रहे।
जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि संविदा कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए मांग पत्र मुख्यालय भेजा गया है। कुछ भुगतान पहले हो गया है। शेष भुगतान प्राप्त होते ही ठेकेदार के माध्यम से संविदा कर्मियों का मानदेय दिला दिया जाएगा।
इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता बस्ती व मुख्य अभियंता को भी दी गई है। उन्होंने दस दिन केे अंदर बकाया मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर संविदा कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।