फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sdm,lekpal

एसडीएम पर महिला लेखपाल के उत्पीड़न का आरोप

Fri, 23 Jul 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
sdm,lekpal
पीड़िता ने डीएम से की है शिकायत, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने भी कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील में तैनात एक महिला लेखपाल ने उपजिलाधिकारी बांसी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसी मामले में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष, मंत्री ने भी मांगपत्र देकर एसडीएम का तत्काल तबादला करने का अनुरोध किया है।

संघ के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता और मंत्री राम समुझ ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में कहा है कि बांसी तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल ने अवगत कराया है कि उप जिला मजिस्ट्रेट बांसी उसे आए दिन अपने कार्यालय बुलाते हैं। यहां उसे बेइज्जत करने के साथ ही मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। प्रार्थिनी के पास छह माह का दुधमुंहा बच्चा भी है। 13 जुलाई को पीड़िता द्वारा डीएम को दिए गए पत्र के मुताबिक 12 जुुलाई को एसडीएम ने कार्यालय में बुलाकर अपमानजनक टिप्पणी की। इससे अन्य महिला लेखपाल भयभीत हैं। वहीं इस मामले में एसडीएम जग प्रवेश ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अनुपस्थित थी। उनके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed