फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDM and advocate serried

एसडीएम और अधिवक्ता भिड़े

Thu, 06 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
SDM and advocate serried
पुलिस कार्यालय के सामने सड़क पर शरीफ का पुतला फूंकते अधिवक्ता।
बांसी। एसडीएम कक्ष में हुए विवाद को लेकर गुरुवार को अधिवक्ता और तहसील प्रशासन आमने-सामने हो गए। एक अधिवक्ता ने एसडीएम पर गाली-गलौज और पिटाई का आरोप लगाया है, वहीं एसडीएम ने अधिवक्ता के विरुद्ध कक्ष में घुसकर बदसलूकी की शिकायत की है। दोनों ही पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। साथी के समर्थन में लामबंद अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। एसडीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर वह देर रात तक थाने में डटे रहे। उन्होंने पुलिस पर प्रशासन के दबाव में हीलाहवाली का भी आरोप लगाया। विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव और टकराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना अपराह्न करीब सवा तीन बजे की है। एसडीएम एके मिश्र अपने कक्ष में बैठे हुए थे। इस दौरान अधिवक्ता आदित्य प्रकाश त्रिपाठी एक मामले को लेकर वार्ता करने वहां पहुंचे। बताते हैं कि वार्ता के दौरान दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी। अधिवक्ता का आरोप है कि एसडीएम न्यायालय में लंबित पत्रावली किसना बनाम लौटू में पैरवी के लिए गए थे। वह अपना पक्ष रख रहे थे, लेकिन एसडीएम ने राजनीतिक दबाव में उनका पक्ष नहीं सुना और गाली-गलौज देने लगे। होमगार्ड का डंडा छीनकर सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। इस घटना के दौरान कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे, जिनकी मदद से उनकी जान बची। उधर, एसडीएम एके मिश्र का कहना है कि 24 सितंबर को पारित एक आदेश में फैसला बदलने के लिए अधिवक्ता उन पर दबाव बना रहे थे। इनकार करने पर गाली-गलौज किया और सामने रखी एक फाइल भी फाड़ दी, जिस पर सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक लालजी यादव सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। उधर, विवाद की खबर मिलते ही अधिवक्ता उग्र हो गए। बड़ी तादाद में लामबंद होकर बांसी कोतवाली पहुंचे और एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। उनके साथ विधायक जयप्रताप सिंह भी रहे। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाया। देर शाम तक अधिवक्ता कोतवाली परिसर में डटे रहे। तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मौके पर सीओ महिपाल पाठक फोर्स समेत डटे रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी  बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है, विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed