फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   SDA removed after video went viral

Siddharthnagar News: वीडियो वायरल होने के बाद हटाए गए एसडीएम शोहरतगढ़

Sun, 28 Jan 2024 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
SDA removed after video went viral
: शोहरतगढ़ तहसील में अभद्र भाषा प्रयोग करते वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील शोहरतगढ़ के बरामदे में लोगों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने संबंधी वायरल वीडियो के बाद एसडीएम प्रदीप यादव हटा दिए गए। उन्हें बांसी तहसील में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। इटवा एसडीएम कर्मेंद्र कुमार को शोहरतगढ़ एसडीएम बनाया गया है।
शोहरतगढ़ तहसील परिसर के बरामदे में 10 दिन पहले एक व्यक्ति से अभद्र भाषा का प्रयोग करते एसडीएम प्रदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसको लेकर विधायक विनय वर्मा ने जिलाधिकारी पवन अग्रवाल से शिकायत की थी। विधायक ने आरोप लगाया था कि एसडीएम अपने केबिन में फरियादियों के साथ बहुत अभद्र व्यवहार करते है। इससे कोई उनके पास अपनी समस्या लेकर जाने से डरता था। एसडीएम जातिवाद से ओतप्रोत रहते थे। शिकायत को लेकर जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। टीम ने वायरल वीडियो संबंधी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। जिसके बाद एसडीएम शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप यादव यहां से हटा दिए गए। डीएम पवन अग्रवाल ने एसडीएम न्यायिक बांसी राहुल सिंह को एसडीएम इटवा बनाया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अपर उपजिलाधिकारी संजीव कुमार दीक्षित को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और लोकसभा सामान्य निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed