फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   scorched worker death in fircracker factory.

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों की मौत

Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
scorched worker death in fircracker factory.
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों की मौत
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे के उत्तर दिशा में स्थित पोखरे के समीप शुक्रवार को धनतेरस की देर शाम पटाखा फक्ट्री में अचानक आग लगने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार को दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बर्डपुर स्थित अकबर की पटाखा फैक्ट्री में इरफान (21) पुत्र फिरोज निवासी ग्राम बर्डपुर व गुड्डू पांडा (24)पुत्र रमई निवासी ग्राम ठठेरी जनपद बलरामपुर काम करते थे। दोनों को दिहाड़ी पर अकबर ने काम पर रखा था। शुक्रवार को दोनों पटाखा भर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे। सूचना पर डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल मौके पर पहुंचे थे। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। दोनों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इस बीच सोमवार की देर रात दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed