फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Science exabition

विज्ञान-कला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 21 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Updated Tue, 21 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Science exabition
अपने मॉडल के साथ छात्र-छात्रा व पुरस्कार लेते बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
डुमरियागंज नगर स्थित श्रीगुरुनानक चिल्ड्रेन एकेडमी में मंगलवार को विज्ञान-कला प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा प्रदर्शित की। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में लघु भारत का स्वरूप दिखाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने सीरिंज के प्रेशर से संचालित जेसीबी व मॉडल टाउन को खूब सराहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मस्तान सिंह भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा सात के छात्र शिवा अग्रहरि ने अस्पतालों में फेंकी गई सीरिंज और पाइप से प्रेशर से काम करने वाले जेसीबी का मॉॅडल बनाकर उसे संचालित कर सबको हैरान कर दिया। कक्षा आठ की फरजाना, सकीना, सुमालिया और संध्या ने मॉडल टाउन बनाकर प्रदर्शित किया। कविता अग्रहरि ने आइसक्रीम की स्टिक से मंदिर, अरीशा सिद्दीकी ने मुंबई सिटी, प्रीति अग्रहरि ने बैंक लॉकर और कक्षा सात की मानसी और मदीहा ने संयुक्त रूप से तेल की कुप्पी से लैंप बनाकर लोगों की सराहना बटोरी।
विज्ञापन


कक्षा आठ के कुशाग्र गोंड ने हवाओं से विद्युत बनाकर आटाचक्की व अन्य मशीनों के संचालन के बारे में बताया। कक्षा आठ की रितुल अग्रहरि ने भारत के पहाड़ी, पठारी और तराई इलाकों की झांकी प्रस्तुत की। विज्ञान प्रदर्शनी के बाद स्कूली बच्चों ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों की प्रचलित सांस्कृतिक प्रस्तुति से लघु भारत का नजारा पेश किया। इस दौरान संरक्षक रवींद्र कौर, परमजीत सिंह भाटिया, अरमिंदर उर्फ राज, दीपा, श्रद्धा मिश्रा, सारिक रिजवी, रमाकांत, नदीम, आरएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed