फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   school was fulfild in rain

मामूली बारिश में विद्यालय बन जाता है टापू

Mon, 26 Aug 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
school was fulfild in rain
मामूली बारिश में विद्यालय बन जाता है टापू
विज्ञापन

फोटो-
खुनियांव ब्लॉक कनिकपुर प्राथमिक विद्यालय में भरा है पानी
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। खुनियांव ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय कनिकपुर निर्माण के बाद से ही मामूली बारिश में टापू बन जा रहा है। इसकी वजह से बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। ऐसा तब है, जब सरकार प्राथमिक विद्यालयों को कान्वेंट की तरह बनाने पर जोर दे रही है।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा बन का टोला कनिकपुर है। यहां के बच्चों के शिक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हुआ तो गांव के अभिभावकों का खुशी का ठिकाना नहीं था। मगर अभिभावकों की यह खुशी स्थायित्व नहीं ले सकी। कारण निर्माण के समय विद्यालय परिसर को नीचा रहने दिया गया, जिससे मामूली बारिश होने पर पूरे विद्यालय परिसर में जलभराव हो जाता है। यही नहीं इस विद्यालय के निर्माण के समय से अब तक गेट नहीं बन सका है। जिससे परिसर के सूखा रहने पर विद्यालय लावारिस पशुओं का बसेरा बन जाता है। यही नहीं विद्यालय पर आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में परिसर के सूखने पर बच्चे बाउंड्री लांघकर विद्यालय में प्रवेश करते हैं। एबीएसए खुनियांव शिव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। विभाग को पत्राचार किया गया है। जल्द ही व्यवस्था सुधार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed