{"_id":"67140d475ac50aeb52047b04","slug":"schemes-should-be-implemented-in-all-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125953-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: योजनाओं का संचालन सभी विद्यालय में किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: योजनाओं का संचालन सभी विद्यालय में किया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में शनिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालय में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने शिक्षकों से कहा कि निपुण भारत मिशन की संचालित गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही न करें। सही कार्य की प्रशंसा होगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर स्वच्छ रहे। एमडीएम योजना का संचालन सही ढंग से सभी विद्यालय में किया जाए। काम ठीक न मिलने पर कार्रवाई होगी। शिक्षक अपने विद्यालय कार्य संचालन के लिए योजना बनाएं और टीम भावना से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करें। शिक्षक विद्यालय में कक्षा शिक्षण के समय शिक्षण योजना, डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैक्टर, निपुण तालिका, कार्यपुस्तिका, पाठ्यपुस्तक के आधार पर सही ढंग से बच्चों के बीच शिक्षण कार्य करें। बच्चों का सप्ताह में दो बार आकलन करते हुए कमजोर बच्चों के दक्षता हासिल के लिए रणनीति बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति जरूर होगी। स्कूल न आने वाले बच्चों पर सभी शिक्षक निरंतर ध्यान दें, और उनके स्कूल न आने का कारण पता करते हुए स्कूल लाने का प्रयास किया जाए। डीबीकेटी के माध्यम से भेजे गए धनराशि का उपयोग करते हुए उन्हें जूता, मोजा, यूनिफॉर्म में स्वच्छता पूर्वक स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। सभी बच्चे यूनिफॉर्म में ही स्कूल आएं।
विज्ञापन
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार अजय कुमार, बीईओ संतोष कुमार शुक्ला, कल्पना, गरिमा श्रीवास्तव, मुस्तन शेरुल्लाह, प्रमोद चौधरी, एमआईएस अंबरीश कुमार व प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह, लालजी यादव, शिवम त्रिपाठी, सावित्री देवी, गायत्री देवी, सरिता यादव, प्रीती मिश्रा, प्राची त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।