फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Savites and Rupali won in chess

Siddharthnagar News: शतरंज में सवितेस और रूपाली ने मारी बाजी

Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Savites and Rupali won in chess
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से किया गया। महोत्सव को लेकर छात्र और छात्राएं उत्साहित थे। उन्होंने खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दिन तीन खेलों का आयोजन हुआ। शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वाणिज्य संकाय के सवितेस पाठक विजेता रहे। जबकि महिला वर्ग में कला संकाय की रूपाली विजेता रही।
विज्ञापन


वाॅलीबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में मैनेजमेंट विजेता तथा वाणिज्य विभाग उपविजेता रही। जबकि महिला वालीबाल में वाणिज्य संकाय विजेता तथा कला संकाय उपविजेता रही।
विज्ञापन


शतरंज के पुरुष वर्ग में वाणिज्य संकाय के सवितेस पाठक विजेता तथा विज्ञान संकाय के नीरज कुमार उपविजेता रहे। जबकि महिला वर्ग में कला संकाय की रूपाली कुमारी विजेता तथा वाणिज्य संकाय की उमा जायसवाल उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी एवं छात्र क्रिकेट मैच में छात्र इलेवन विजेता तथा कर्मचारी इलेवन उपविजेता रही। द्वितीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के उद्घाटन कुलपति प्रो हरि बहादुर श्रीवास्तव ने किया। कहा की जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत आवश्यक है। आज जिस तरह से विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम प्रतियोगिता इत्यादि को लेकर तनाव बढ़ रहा है। उसके समाधान में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा खेल का है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिकता की भावना अनुशासन और खेल भावना का विकास होता है। विश्वविद्यालय का प्रयास है की खेल का वातावरण बेहतर ढंग से सृजित हो। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी 14 मार्च तक होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामना दी। यह प्रतियोगिता 14 मार्च तक चलेगी जिसमें 37 अलग-अलग प्रकार के प्रतियोगिताएं संपन्न होगी।


इस दौरान प्रो. दीपक बाबू मिश्र, प्रो. हरीश कुमार शर्मा, प्रो. प्रकृति राय, दीनानाथ, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव, प्रो. नीता यादव, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. जयसिंह यादव, डॉ. मनीषा बाजपेई, प्रो. सुनील श्रीवास्तव ,डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ विनीता रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed