{"_id":"684c6242935d94478a084355","slug":"save-the-lives-of-others-lets-donate-blood-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139293-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बचाएं दूसरों की जान आइए आज करें रक्तदानन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बचाएं दूसरों की जान आइए आज करें रक्तदानन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रक्तदान महादान है, एक व्यक्ति के रक्त से दूसरे को नई जिंदगी मिलती है। शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस है। निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते चले आ रहे रक्तदाताओं ने अपील की है की आइए रक्तदान करके दूसरों की जान बचाने का संकल्प लें।
यह उन महादानियों की अपील है, जो अनजान लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। एक या दो बार नहीं, बल्कि किसी ने 30 बार तो किसी ने 20 बार रक्तदान किया है। उनका कहना है कि यह उनके जीवन का हिस्सा है, जब तक स्वस्थ रहेंगे, निरंतर रक्तदान करते रहेंगे। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। रक्त की जरूरत तो सभी को है, लेकिन आज भी कुछ लोगों में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां हैं। लोग खून देने से हिचकते हैं। मगर उसी समाज में ऐसे भी लोग हैं, जो निस्वार्थ रक्तदान करते हैं।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ं