फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   saurabh achieved gold and arpit got silver medal in taekwondo

Siddharthnagar News: जूडो कराटे व ताइक्वांडो में सौरभ को स्वर्ण व अर्पित को मिला रजत पदक

Fri, 20 Jan 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
saurabh achieved gold and arpit got silver medal in taekwondo
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभागी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जूडो कराटे व ताइक्वांडो में सौरभ को स्वर्ण व अर्पित को मिला रजत पदक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को गंगा नेशनल स्कूल में जिला स्तरीय जूडो कराटे, ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं हुईं। सौरभ को स्वर्ण व अर्पित को रजत पदक मिला। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि जूडो कराटे ताइक्वांडो देश का सबसे पुराना खेल रहा है जो नियुद्ध के नाम से जाना जाता है। विशिष्ट अतिथि सांसद जगदंबिका ने कहा कि जूडो कराटे ताइक्वांडो आत्म सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे की सुरक्षा करने की कला है, जो समाज में सिर उठाकर जीने का हौसला लाती है। खेल के साथ हम शरीर की फिटनेस व स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचा सकते हैं। विद्यालय के प्रबंधक श्री गंगासागर राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र ने कहा कि संगठन के कार्यक्रम में सबको प्रतिभाग करने का समान अवसर मिलता है। छात्र जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है। ताइक्वांडो के कोच विद्यासागर साहनी रहे। गंगा गंगा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सौरभ राय, व्यवस्थापक अमित राय, प्रिंसिपल एमडी सोनी, बजरंगी, संतोष, राधेश्याम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सौरभ प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक के साथ 21,000 रुपये, अर्पित सिंह पटेल को रजत पदक के साथ 5,100 रुपये, नारायण को रजत पदक के साथ 5100 रुपये, सिद्धांत गुप्ता को रजत पदक के साथ एक की 2,100, अमन शर्मा को रजत पदक के साथ 2,100 रुपये व जिनत, मानसी, श्रिष्टी, रागिनी, अनमोल, तनू, कृष्णा आदि खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed