{"_id":"5fa8290a8ebc3e3b4b41a2f5","slug":"saugau-of-new-railway-line-siddharthnagar-news-gkp372576495","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर को कई जिलों से जोड़ेगी 240 किमी लंबी रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर को कई जिलों से जोड़ेगी 240 किमी लंबी रेल लाइन
विज्ञापन
नगर स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते सांसद जगदंबिका पाल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर को कई जिलों से जोड़ेगी 240 किमी लंबी रेल लाइन
सिद्धार्थनगर। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज-उतरौला-बलरामपुर-बहराइच-श्रावस्ती के लिए 240 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन की स्वीकृति दी है। करीब 4600 करोड़ की इस परियोजना के लिए जल्द ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होने वाला है। सांसद जगदंबिका पाल ने यह जानकारी रविवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रेल लाइन बिछने से इस क्षेत्र के मुंबई में रहने वाले परिवारों को यातायात का सीधा साधन मिल जाएगा।
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि उनके प्रयास पर रेलमंत्री और भारत सरकार ने नई रेल लाइन पर मुहर लगा दी है। भारत सरकार ने खलीलाबाद-श्रावस्ती रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय की ओर से जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार को पत्र और सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सर्टिफिकेट में राज्य सरकार को जमीन अधिग्रहण का अधिकार देते हुए केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि जारी करने का संकल्प जताया गया है। बताया कि यह प्रोजेक्ट 4592 करोड़ रुपये का निर्धारित हुआ है। विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नई रेलवे लाइन बिछने से इन क्षेत्रों का विकास और तेज होगा। इन क्षेत्रों के बहुत से परिवार और लोग मुंबई में रहते हैं। उन्हें आने-जाने के लिए गोरखपुर या नौगढ़ आना पड़ता था।
इस सप्ताह से चलेंगी इंटरसिटी और अंत्योदय एक्सप्रेस
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि नौगढ़ के लोगों की मांग पर उन्होंने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस चलाने की मांग की। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने एक सपताह के भीतर दोनों ट्रेन दोबारा शुरू करवाने पर सहमति दी है। दोनों ट्रेन चलने से लखनऊ और मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
कृषि बिल पर लोगों को गुमराह कर रही पंजाब सरकार
सांसद जगदंबिका पाल ने पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार पर कृषि बिल के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि देश में इस सीजन में धान खरीद का 70 फीसदी धान केवल पंजाब में एमएसपी पर खरीदा गया। बावजूद इसके पंजाब सरकार कृषि बिल का विरोध कर रही है। पंजाब में पटरियों पर आंदोलन कर रेल रोकी जा रही है। इससे आम आदमी को परेशानी हो रही है। आंदोलन के कारण बंद से पंजाब में होजरी कारोबार को आठ हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। लुधियाना गर्म कपड़ों का हब है। बंद के कारण वहां से गर्म कपड़े और ऊन देश के अन्य हिस्सों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। सर्दियों में बच्चों को स्वेटर तक नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने पंजाब के आंदोलन का जनहित में खत्म किए जाने की मांग पंजाब की कांग्रेस सरकार से की।