फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   satwadhi team won inauguration cricket match

सतवाढ़ी ने 40 रनों से जीत हासिल की

Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
satwadhi team won inauguration cricket match
सतवाढ़ी ने 40 रनों से जीत हासिल की
विज्ञापन

जोगिया ब्लॉक के पकड़ी में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के संघर्ष क्रिकेट क्लब पकड़ी बाजार की ओर से मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच सतवाढ़ी गांव की टीम ने जीत लिया।
टॉस जीतकर हड़हवा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतवाढ़ी टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हड़हवा की टीम 12 ओवर में मात्र 86 पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब सतवाढ़ी टीम के खिलाड़ी शिवम को 31 गेंद पर 72 रन बनाने पर दिया गया। मैच शुरू होने से पहले उद्घाटन समाजसेवी अनिल कुमार चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि सभी को खेल के लिए बढ़ावा देने की जरूरत है। खेल के माध्यम से प्रदेश और देश स्तर पर जिले और गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान टूनार्मेंट आयोजक रमेश यादव, लालजी चौधरी, बृजेश कुमार, मुन्ना, रोशन श्रीवास्तव, रामबचन, संदीप, मंगल जायसवाल, संतराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में अव्वल रहे वीरेंद्र व रीमा
सिद्धार्थनगर। गणतंत्र दिवस पर खेल विभाग की तरफ से आयोजित पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में वीरेंद्र यादव, बालिका वर्ग में रीमा प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर जयहिंद व तृतीय स्थान पर गोविंद रहे। बालिका वर्ग में संगीता द्वितीय, मोनिका तृतीय रहीं। उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी रीमा, संगीता, मोनिका, रिद्धी सिंह व निशा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडीएस यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed