फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sampoorn samadhan diwas

Siddharthnagar News: ... साहब दो वर्ष से दौड़ रहे हैं, मंदिर भूमि से नहीं हटा कब्जा

Sat, 04 Nov 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas
फोटो-
विज्ञापन


डुमरियागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने सीडीओ से की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी


डुमरियागंज। तहसील सभागार में सीडीओ जयेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम कटरिया बाबू के रामप्रकाश, सुशील, लवकुश, जयराम ने फरियाद की।
उन्होंने बताया कि गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर की चहारदीवारी के निर्माण के लिए सीमांकन दो वर्ष पहले ही हो चुका है। इस पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। आपत्ति करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से मंदिर भूमि के गाटा में मनमाने ढंग से पेड़ लगाने की भूमि कागज में अंकित कर दी गई है। इसे राम जानकी मंदिर के नाम से अंकित कराना उचित और न्याय संगत है।
विज्ञापन

कहा कि मामले में पिछले डेढ़ वर्ष से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में बार-बार गांव के प्रधान द्वारा मंदिर की भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने वालों को रंजिश में फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियां देते फिरते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ जयेंद्र कुमार ने तहसीलदार से जांच कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, सीओ सुजीत राय, तहसीलदार डॉक्टर संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन निकासी के बाद भी पंचायत भवन अधूरा
बांसी। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर ग्राम टड़वल घाट निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा फूलपुर व टड़वल घाट के पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है। जबकि दोनों भवनों के निर्माण एवं फर्नीचर व कंप्यूटर आदि का धन निकाल लिया गया है। इस कारण पंचायत मित्र पंचायत भवन में नहीं बैठ पा रहा है। इससे ग्रामीणों को आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। नरही गांव निवासी मंगेश दूबे ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा कि मंगलबाजार में अतिक्रमण होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। ग्राम हंसवापार के टोला मुडार खुर्द के लालबहादुर, रामबुझारत, चंद्रबली, सावित्री आदि दर्जनों कार्डधारकों ने गांव के कोटेदार पर मानक से कम राशन देने, तथा कम राशन पर ऐतराज करने पर गाली-गलौज की शिकायत की। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल व एसपी अभिषेक अग्रवाल ने संबंधित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जयप्रताप सिंह, एसडीएम कुणाल, सीओ देवी गुलाम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed