{"_id":"6a120b39f7ce606931099803","slug":"samadhan-diwas-visit-the-spot-and-resolve-land-related-disputes-impartially-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158656-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : माैके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारित करें भूमि से जुड़े विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : माैके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारित करें भूमि से जुड़े विवाद
Sun, 24 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को थाना चिल्हिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति रही। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा, नाली, चकमार्ग एवं अवैध कब्जे से जुड़े मामलों का मौके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा अधिकतम मामलों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित फरियादियों से आपसी विवादों को मिलजुल कर सुलझाने की अपील की और कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर समस्या का समयबद्ध समाधान करना है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चिल्हिया, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।