{"_id":"5d59841e8ebc3e898b24d595","slug":"salary-stoped-to-sweepkepar-siddharthnagar-news-gkp318075230","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांव के सफाई कमियों का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांव के सफाई कमियों का वेतन रोका गया
विज्ञापन
पांच गांव के सफाई कर्मियों का वेतन रोका
एडीओ पंचायत ने जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा पत्र
गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वाहन ठीक ढंग से न करने के आरोप में एडीओ पंचायत ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर वेतन रोकने की संस्तुति की है।
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर शनिवार को एडीओ पंचायत रामशंकर वर्मा ने शौचालय निर्माण सत्यापन टीम के साथ ग्राम पंचायत मुड़िला खुर्द, मुड़िला बुजुर्ग, महथा, एकडेगाभावपुर और दहियाड़ गांव में पहुंचकर शौचालय विहीन परिवार के घर पहुंचकर शौचालय निर्माण कार्य की जानकारी ली। निर्माण कार्य प्रारंभ न होने और गांव में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने के चलते ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों के वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की संस्तुति की गई। एडीओ पंचायत ने बताया की सफाई कर्मचारियों को उनके नियुक्ति वाले ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की प्रगति की सूचनाएं मॉनिटरिंग रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में न तो शौचालय निर्माण का कार्य निर्माण होते पाया गया और न ही सफाई कर्मचारियों के स्वच्छता कार्य ही गांव में संतोषजनक पाया गया।
उन्होंने सफाई कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने नियुक्ति वाले ग्राम पंचायतों में ऐसे परिवार जिनके शौचालय अभी तक निर्माण नहीं हो सके हैं। उनके निर्माण कार्य को प्रारंभ करा कर शौचालय निर्माण प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराने में सहयोग करें। गांव के नागरिक खुले में शौच के लिए न जाए, यदि ओडीएफ टीम के सत्यापन के समय ऐसा पाया जाता है। तो ऐसे परिवारों को शासकीय सुविधाओं से वंचित किया जाएगा।