{"_id":"580ced8d4f1c1bcc75bc1b9b","slug":"sadar-so-deleted-including-eight-thanadhyksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर एसओ समेत आठ थानाध्यक्ष हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर एसओ समेत आठ थानाध्यक्ष हटाए गए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
गुरुजी एक्शन लेते तो न होती बदनामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर शनिवार देर रात एसपी ने आठ थानाध्यक्षों को हटा दिया। इनमें सात का गैर जनपद तबादला हुआ है, जबकि सदर एसओ को शिकायत प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। इनके अलावा सात अन्य इंस्पेक्टर का भी गैर जनपद तबादला हुआ है। आठ एसआई के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की गई है। रिक्त पदों पर फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं हुई है। चुनाव आयोग ने 27 मई 2017 तक एक ही जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले इंस्पेक्टर-एसआई को गैर जनपद तबादले के निर्देश दिए हैं।
28 अक्टूबर तक उन्हें हर हाल में कार्यमुक्त करने को कहा गया है। इस आदेश के तहत शनिवार की रात जिले में थोक में तबादले हुए। इसमें आठ थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। गैर जिला स्थानांतरण पाने वालों में एसओ उसका बाजार इंस्पेक्टर राम सिंहासन सिंह, त्रिलोकपुर ओमप्रकाश चौबे, गोल्हौरा अटल बिहारी ठाकुर, शोहरतगढ़ मानवेंद्र सिंह, जोगिया ईश्वरचंद्र प्रधान, पथरा रविंद्र पांडेय, महिला थाना अजीजुर्रहमान व एसपी के पेशकार तौहीद आलम शामिल हैं।
इसके अलावा आरटीसी श्रावस्ती में शिक्षा दे रहे इंस्पेक्टर मशहूर आलम, आरटीसी गोरखपुर में शिव आर्या, चुनाव आयोग प्रभारी गोपाल स्वरूप बाजपेयी, क्राइम ब्रांच से डॉ.उपेंद्र राय, एएसटीयू से रणविजय कुमार सिंह, पुलिस ऑफिस से चंद्रिका यादव, थाना उसका बाजार में एसएसआई मनोज त्रिपाठी का तबादला भी गैर जिला किया गया। इसी क्रम में जिले के अंदर भी एक एसओ समेत आठ एसआई के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया।
विज्ञापन
एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा का तबादला पुलिस ऑफिस के शिकायत प्रकोष्ठ में किया गया। इसके अलावा थाना बांसी में तैनात उपनिरीक्षक राजकिशोर यादव को इसी पद पर उसका बाजार भेजा गया। मनमोहन मिश्रा को थाना लोटन से बांसी, संध्या रानी तिवारी को महिला थाना से बांसी, जुबेर अली को बांसी से डुमरियागंज, अखंड प्रताप को सदर से भवानीगंज, हरिंद्र पाठक को मोहाना से बांसी व दीपक कुमार दुबे को उसका बाजार से शोहरतगढ़ भेजा गया।