फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sabhasad demanded for meeting

Siddharthnagar News: बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्य बाधित होने का आरोप

Fri, 13 Oct 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
sabhasad demanded for meeting
फोटो-
विज्ञापन

-नगर पंचायत बिस्कोहर के सभासदों ने उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर में चार माह से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। सभासदों का कहना है कि बैठक नहीं होने की वजह से नगर के विकास के कई मामले लटके हुए हैं।

नगर पंचायत बिस्कोहर में बोर्ड का गठन 11 मई 2023 को हुआ था। इसके बाद पहली बोर्ड की बैठक चेयरमैन अजय गुप्ता की अध्यक्षता में छह जून 2023 को हुई थी। इनमें नगर के विकास संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए थे। तब से करीब चार माह हो गए लेकिन बोर्ड की बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि बोर्ड की बैठक नहीं होने से विकास कार्यों की गति मंद पड़ी हुई है। विकास संबंधी नए प्रस्ताव और सुझाव न आने से नाले-नालियों और सड़कों का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। इसके चलते नगर में इंटर कॉलेज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मार्ग, पजऊवा तालाब मार्ग, बालाजी मंदिर मार्ग, उत्तर यादव डीह से मुख्य कस्बा मार्ग आदि सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर की समस्याओं से ईओ को अवगत करा दिया गया है। बोर्ड की बैठक न होने से मामला लटका हुआ है। सभासद गणेश, वरुण, सुनीता, डिंपल सिंह, शाहिद अख्तर, अमित पांडेय, आसिफ, विद्या सागर गुप्ता, मंजू रानी, शाहिद अजीज आदि ने कहा कि बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है।

इस संबंध में चेयरमैन अजय गुप्ता ने बताया कि जनहित में जो काम पहले से प्रस्तावित हैं, वे लगातार चल रहे हैं। जब जरूरत होगी तब बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed