फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rules that revenue Lekpalon

लेखपालों को राजस्व के नियम बताए

Fri, 03 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rules that revenue Lekpalon
नौगढ़ तहसील में प्रशिक्षण देते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवनियुक्त लेखपालों को इटवा तहसील परिसर में प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम एम.जुबेर बेग ने भूलेख, राजस्व के नियम सहित अन्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में बतौर ट्रेनर सुनील लेखपाल ने नव नियुक्त लेखपालों को राजस्व के नियम, धाराएं, शासनादेश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गांवों में जमीन विवाद काफी सामने आएंगे। इसमें अन्य अनुभवी स्टाफ कर्मी से भी राय लेकर शासनादेश व उच्चाधिकरियों के निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन

उन्होंने भू-लेख व पत्रावलियों के रख-रखाव के बारे में कई बिंदुओं पर जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार मेवालाल, प्रशिक्षक नागेंद्र चौधरी के अलावा नवनियुक्त लेखपाल जगदीश चौरसिया, सच्चिदानंद मिश्र,विजय कुमार, अभिषेक मिश्र, प्रेमप्रकाश, विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। सदर तहसील परिसर में नवनियुक्त लेखपालों को एसडीएम योगानंद, तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला की देख-रेख में ट्रेनिंग दी गई। राजस्व कार्यों के कुशल संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed