फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ruckus in Krishnanagar during polling in Nepal

नेपाल में मतदान के दौरान कृष्णानगर में बवाल

Fri, 13 May 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Krishnanagar during polling in Nepal
नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नेपाल में मतदान के दौरान कृष्णानगर में बवाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बढ़नी। नेपाल के कृष्णानगर में मेयर पद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। कुछ देर तक बवाल मचा रहा। मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए। वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई। दूसरी ओर, कई बूथों पर देर शाम तक मतदान चलता रहा।
जानकारी के अनुसार, कृष्णानगर नगर पालिका मेयर पद के प्रत्याशी कुणाल प्रताप शाह क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सिरसिया के पूजा स्थल बूथ पर पहुंचे। वहां पर एक दल के कार्यकर्ता पर पोलिंग बूथ के अंदर खुलेआम प्रचार करने पर विरोध जताया। उस पर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बवाल हो गया। कई लोग चोटिल हुए। कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कुणाल प्रताप शाह के पिता डॉक्टर आरपी शाह ने बताया कि उनके बेटे के साथ हुई घटना में विपक्षियों के विरुद्ध कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है। इस संबंध में कपिलवस्तु जिले के पुलिस अधीक्षक दान बहादुर कार्की ने बताया घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर नेपाल-भारत सीमा बढ़नी में रात आठ बजे तक लोगों को रोका गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नेपाल में स्थानीय निकाय के चुनाव में शुक्रवार को बूथों पर देर शाम तक मतदान होता रहा। बूथों पर अपनी बारी के इंतजार में मतदाताओं की कतार लगी रही। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा सील होने के साथ सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। नेपाल के सीमावर्ती जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव में लोगों ने उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा लिया। देर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। प्रत्याशियों ने चुनावी माहौल पक्ष में करने के लिए बृहस्पतिवार की देर रात मतदाताओं से संपर्क कर अपने पाले में लाने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बूथों पर मतदान के लिए लोग आते रहे, जो देर शाम तक जारी रहा। कुछ जगहों पर विवाद होने के अलावा अन्य क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। जिले की सीमा से सटे ठोठरी, ककरहवा, कपिलवस्तु, खुनुवां और बढ़नी में सीमा सील होने के साथ सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय सुरक्षाकर्मी भी सतर्क रहे। इस दौरान किसी प्रकार की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed