{"_id":"666c92f2a32be4d2ae08d904","slug":"rubbish-throw-in-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119101-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डंपिंग ग्राउंड मौजूद... नदी में डाल रहे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डंपिंग ग्राउंड मौजूद... नदी में डाल रहे कूड़ा
Sat, 15 Jun 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बांसी नगर पालिका का है मामला, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। नगर पालिका प्रशासन के पास कूड़ा कचरा डंपिंग ग्राउंड मौजूद होने के बाद भी नगर क्षेत्र का प्लास्टिक युक्त कचरा राप्ती नदी पुल के दोनों तरफ डाला गया है। यही हाल बांसी-इटवा रोड पर राजकीय पॉलिटेक्निक मोड़ से लेकर नगर सीमा तक रोड पटरी पर कचरा गिराया जा रहा है। कचरा डालते समय जिम्मेदार कर्मियों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक का ध्यान नहीं दिया है।
विद्यालय से लगभग 30 मीटर दूर स्थित बांसी इटवा रोड की उतरी पटरी पर भारी मात्रा में प्लास्टिक युक्त कचरा डाला गया है। नगर पालिका प्रशासन कि इस मनमानी से पूरे क्षेत्र के प्रदूषित होने का खतरा बना हुआ है। बारिश होने के बाद यदि स्थिति यथावत रहती है तो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रह रही छात्राओं अध्यापकों और अन्य कर्मियों को इन कचरों से निकलने वाली दुर्गंध से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्र निवासी रामकुमार, मनोज, अनुज आदि का कहना है कि मना करने के बाद भी नपा के कर्मचारी नहीं मान रहे है। इस संबंध में ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि जो कचरा दिखाई दे रहा है वहां मिट्टी डाल दिया जाएगा। बंसी-इटवा रोड की स्थिति को तत्काल दिखाएंगे।