{"_id":"60198b4d8ebc3e39ab71b972","slug":"rubbish-dumping-problem-will-be-solved-soon-siddharthnagar-news-gkp3832232100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द दूर होगी कूड़ा निस्तारण की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द दूर होगी कूड़ा निस्तारण की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द दूर होगी कूड़ा निस्तारण की समस्या
विधायक ने कूड़ा डंपर वाहन को रवाना किया
बभनी खुर्द में तैयार हो रहा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद में सफाई की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रही है। संसाधनों में बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले समय में स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर का सपना साकार होगा। ये बातें सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहीं।
सदर विधायक ने मंगलवार को नगर पालिका के पश्चिम गोला वार्ड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर एक बड़े कूड़ा डंपर वाहन का विधिवत पूजन के बाद झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि चेयरमैन की अगुवाई में विकास कार्यों को गति मिला ही, प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को उड़ान भी मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अब नगरपालिका में दो ई-रिक्शा, तीन टाटा टिपर छोटी गाड़ी और एक टाटा 407 डंपर कूड़ा गाड़ी, संग्रहण के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं। नगरपालिका का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड परसा महापात्र से सटे बभनी खुर्द गांव में निर्माणाधीन है। इसके बन जाने से बहुत जल्द ही कूड़ा निस्तारण और संग्रहण नगरपालिका के अपने डंपिंग ग्राउंड पर हो सकेगा। यह बड़ी उपलब्धि है। कहा कि विगत कई वर्षों से कूड़ा निस्तारण करना निकाय के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, पर डीएम, एसडीएम और ईओ की सक्रियता से नगर पालिका बोर्ड ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया है। कार्यक्रम में पश्चिम टोला वार्ड के सभासद प्रतिनिधि श्रवण श्रीवास्तव, राम प्रसाद नगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि संतोष चौधरी, सुभाष नगर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि नसीम समेत डॉ. शक्ति जायसवाल, भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जायसवाल, गोविंद बाबा उपस्थित थे।