{"_id":"00f8fa4893e0a3f2cd34a295003cd7d0","slug":"rs-filed-forgot-to-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये जमा कराए, कनेक्शन देना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये जमा कराए, कनेक्शन देना भूल गए
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शन देने के बदले में बिजली विभाग ने 1.90 लाख रुपये जमा करा लिए। पैसा जमा होते ही कनेक्शन देना भूल गए। छह माह से आवेदक संस्था पत्राचार कर रही है, मगर विभागीय अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। मामला कपिलवस्तु में नवनिर्मित केंद्रीय संग्रहालय का है। बिजली कनेक्शन न मिलने से संग्रहालय का लोकार्पण भी अटका हुआ है।
भगवान बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु के सुनहरे अतीत से लोगों को रूबरू कराने के मकसद से केंद्र सरकार ने यहां संग्रहालय का निर्माण कराया है। करोड़ों की लागत से निर्मित संग्रहालय में पिपरहवा व गनवरिया में खुदाई के दौरान मिले अवशेषों को दर्शनार्थ रखा जाना है।
इसके अलावा बौद्ध दर्शन और साहित्य से जुड़े उन तमाम स्मृतियों को भी रखा जाएगा, जिससे बुद्ध के बारे में जानकारी मिल सके। केंद्र सरकार ने धनराशि जारी कर संग्रहालय तो बनवा दिया, मगर बिजली कनेक्शन के अभाव में इसका लोकार्पण अटका हुआ है। बताते हैं कि संग्रहालय का निर्माण छह माह पहले ही पूरा हो चुका है। अंदर की सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। बिजली कनेक्शन के लिए विभाग ने 1 लाख 93 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार कर पेश किया था।
विज्ञापन
यह राशि जुलाई माह में ही जमा हो चुकी है। मगर छह माह बाद भी कनेक्शन तो दूर तार भी नहीं खींचे जा सके हैं। इस बीच पुरातत्व विभाग की ओर से कई बार पत्राचार और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। विभाग के मुताबिक बिजली विभाग का कोई रिस्पांस ही नहीं मिल रहा। हर बार संपर्क करने पर बस जल्द ही कनेक्शन देने का हवाला दिया जाता है।
छह माह में जमा राशि पर मोटा ब्याज भी बिजली विभाग कमा चुका होगा, बावजूद कनेक्शन देने में देरी समझ से परे है। बिजली विभाग के एक्सईएन राममूरत ने बताया कि केंद्रीय संग्रहालय के कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही नए पोल और तार खींचकर कनेक्शन दे दिया जाएगा। इस बारे में जेई को निर्देशित किया गया है।