फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rs 1.09 crore sent to beneficiaries

बिजली : ढाई लाख से अधिक बकाएदार ओटीएस के लाभ से वंचित

Thu, 25 Jan 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.09 crore sent to beneficiaries
सिद्धार्थनगर। जिले में 293 हजार उपभोक्ता अभी भी ओटीएस के लाभ से वंचित हैं। जबकि दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले ओटीएस लाभ में 352 हजार में से 59 हजार उपभोक्ता ही ओटीएस का लाभ ले पाए हैं।
विज्ञापन

59 दिन तक चलने वाले ओटीएस लाभ में जिले के 59 हजार उपभोक्ताओं ने 83 करोड़ रुपये बिजली का बिल जमा किए हैं। जबकि अभी भी जिले में ओटीएस के लाभ पाने वाले 293 उपभोक्ताओं का अभी भी 646 करोड़ बिजली का बिल बाकी है। जिले में एक लाख से अधिक बकाएदारों में अभी भी 39 हजार उपभोक्ता हैं। जबकि आठ नवंबर से ही ओटीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया था। जो 16 जनवरी तक लोगों को बिल जमा करने के लिए चलता रहा। लेकिन बिल में गड़बड़ी व बिल में होल्ड लगने के कारण हजारों उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पाए। जिससे उन्हें कनेक्शन कटने का डर लगा रहता है। जिले के कई उपभोक्ताओं ने कार्रवाई के डर से नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि हम लोगोंं ने कई बार बिजली ऑफिस का चक्कर लगाया। लेकिन बिल का होल्ड समय से शुरू नहीं हो पाया और हम लोग ओटीएस के लाभ से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन

अभी भी दो लाख से अधिक उपभोक्ता ओटीएस के लाभ से वंचित है। जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। ऐसे में बिजली बकाएदार अभी बिल जमा करके कार्रवाई से बच सकते है। जबकि अब एक वर्ष बाद ही ओटीएस का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके पासवान, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed