{"_id":"63125663bffc3b1dcf659105","slug":"rozgar-seok-agitated-siddharthnagar-news-gkp449181586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंागों के समर्थन में रोगजार सेवकों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंागों के समर्थन में रोगजार सेवकों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
बीडीओ खेसरहा को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक संघ के लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंागों के समर्थन में रोगजार सेवकों ने उठाई आवाज
बांसी। शासन स्तर से समस्याओं का समाधान न होने पर रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी खेसरहा चंद्रभान उपाध्याय को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि चार अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो के मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के संबंध में कई घोषणाएं की थीं। घोषणाओं से संबंधित आदेश निर्गत किए जाएं। रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में भी कार्य लिए जाएं। कोविड-19 के अतिरिक्त आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर भी उनके आश्रितों को सेवा में समायोजित किए जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र दूबे, गिरीश चंद्र मिश्र, बृजराज, गणेश, अश्वपति पांडेय, सुधा देवी, सुनील चतुर्वेदी, रीना देवी आदि मौजूद रहीं।
रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
भनवापुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ भनवापुर इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भनवापुर ब्लॉक सभागार में बैठक की। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि रोजगार सेवकों को मूल ग्राम पंचायत के साथ-साथ अतिरिक्त ग्राम पंचायतों में भी कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाए। इसके अलावा सभी रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिमाह जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर रोजगार सेवकों के समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की तिथि निर्धारित की जाए। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि राज्य वित्त ,केंद्रीय वित्त एवं अन्य निधियों से श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान मनरेगा से किया जाए। इस दौरान नीरज त्रिपाठी, कैलाश दुबे, नीरज उपाध्याय, अशोक, विकास, मोहम्मद रफीक, जहांगीर मौजूद रहे।
रोजगार सेवकों को नियमित करने की मांग की
पथरा। ग्राम रोजगार सेवक संघ नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को मिठवल ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मिठवल ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में भी काम लिया जाए। रोजगार सेवकों को कोविड-19 महामारी सहित आकस्मिक घटना दुर्घटना से मौत होने पर उनके आश्रितों को सेवा में समायोजित किया जाए। राजवित्त केंद्रीय वित्त एवं अन्य निधियों से श्रमिकों का मजदूरी भुगतान मनरेगा से किया जाए। रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। प्रत्येक माह प्रदेश एवं जनपद स्तर पर रोजगार सेवकों के समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक की तिथि निर्धारित की जाए।
इस दौरान ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी, रमेश कुमार विश्वकर्मा, संरक्षक शैलेश कुमार मिश्र, मोहम्मद अख्तर, पंकज कुमार, नूर मोहम्मद, आसिफ अली मौजूद रहे।