{"_id":"6536cfe3ffa01436a2027fa4","slug":"route-diversion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-7082-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहर में हाईवे से नीचे नहीं उतर सकेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहर में हाईवे से नीचे नहीं उतर सकेंगे बड़े वाहन
Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
दशहरा पर शहर में जाम से नियंत्रण के लिए रहेगा रूट डायवर्जन
मंगलवार को ही होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, तेज डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दशहरा के दिन मंगलवार को शहर में बड़े वाहनों को हाईवे से नीचे उतरने की अनुमति नहीं होगी। अन्य रूटों से आने वाले बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। शहरी क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों ने मंगलवार को ही विसर्जन करने का निर्णय किया है। पुलिस प्रशासन ने भी ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश की है ताकि लोगों को जाम में फंसने की नौबत न आए। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे।
जिले में 1,264 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसमें नौगढ़ में 76 प्रतिमाएं हैं। शहर में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नंबरिंग की गई है। प्रतिमाएं बारी-बारी से जमुआर घाट पर जाएंगी। पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने बताया कि पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने रविवार को हुई बैठक में मंगलवार को विसर्जन का निर्णय किया। इस बैठक में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।
विसर्जन से एक दिन पहले ही जमुआर तट पर व्यवस्था बनाई गई। इस बार पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। ईओ, आरआई और लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शहर के सिद्धार्थ तिराहा, बांसी तिराहा और साड़ी तिराहा पर पुलिस यातायात को सुगम बनाने के लिए सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
उसका से पकड़ी ओर की मुड़ जाएंगे वाहन
पुलिस के रूट डायवर्जन के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान यदि जाम की आशंका नहीं होगी तो जो लोग शहर में रहते हैं, उनके वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बड़े वाहनों को हाईवे से ही जाना होगा, जबकि शहर की अन्य सड़कों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। फरेन्दा, उसका की तरफ से आने वाले और मोहाना व कपिलवस्तु जाने वाले वाहनों को पकड़ी सनई चिल्हिया से बर्डपुर होते हुए जाना होगा। मोहाना, कपिलवस्तु से उसका, फरेन्दा है तो सनई-पकड़ी होते हुए जाना होगा। कपिलवस्तु, मोहाना की तरफ से आएंगे और शोहरतगढ़, बढ़नी की तरफ जाना हैं, तो बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा)- चिल्हिया होते हुए जाएंगे। जो बढ़नी, शोहरतगढ़ की तरफ से आएंगे और कपिलवस्तु, मोहाना की तरफ जाएंगे वे वाहन चिल्हिया बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। ऐसे बड़े वाहन जो बस्ती, बांसी की तरफ से बर्डपुर-मोहाना की तरफ जाएंगे, वे वाहन सनई-चिल्हिया बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) होते हुए जाएंगे। बर्डपुर, मोहाना, कपिलवस्तु की तरफ आएंगे और बांसी, बस्ती की तरफ जाएंगे तो वे वाहन (मेखड़वा तिराहा) बर्डपुर-चिल्हिया सनई होते हुए जाएंगे। ऐसे बड़े वाहन जो बढ़नी-शोहरतगढ़ चिल्हिया की तरफ से उसका, फरेन्दा की तरफ जाएंगे, वे वाहन सनई-जगमोहनी-पकड़ी-उसका होते हुए जाएंगे। फरेन्दा, उसका की तरफ से चिल्हिया, शोहरतगढ़, बढ़नी जाने वाले वाहनों को पकड़ी जगमोहनी सनई होते हुए जाना होगा। ऐसे बड़े वाहन जो इटवा, बांसी की तरफ से आएंगे और उसका, फरेन्दा की तरफ जाएंगे तो उन्हें जोगिया-जगमोहनी-पकड़ी-उसका होते हुए जाना होगा। जो कैम्पियरगंज, फरेन्दा, उसका की तरफ से आएंगे और बांसी, इटवा की तरफ जाएंगे तो ऐसे वाहन को पकड़ी-जगमोहनी जोगिया होते हुए भेजा जाएगा।
ड्रोन और कैमरे की निगरानी में होगा विसर्जन
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमाओं की विसर्जन ड्रोन कैमरे की निगरानी में होगा। जुलूस में यदि कोई शराब के नशे में पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी। जमुआर नाले पर विसर्जन होगा। पुरानी नौगढ़ और बर्डपुर से आने वाली प्रतिमाओं और शहरी क्षेत्र की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।
यहां जलेगा 50 फूट के रावण का पुतला
सिद्धार्थनगर। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा में शहर और ग्रामीण इलाकों में रावण के पुतले जलाए जांएगे। मेला लगेगा और खेलों के आयोजनों से लोग रोमांचित हाेंगे।
पकड़ी बाजार में मेला समिति के अध्यक्ष मेजर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को हर वर्षों की भाति इस वर्ष भी 50 फीट के रावण का पुतला जलाया जाएगा। मेले में काफी संख्या में लोग आएंगे। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड लोटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत करुवावल खुर्द व भुसौला माफी में मंगलवार को दशहरा के त्योहार पर रामायण का मंचन होगा। यहां मेले में खेल स्पर्धाएं होंगी। जोगिया चौराहे पर मंगलवार दोपहर तीन बजे रावण के पुतले का दहन होगा।
नहीं मिली बस, जाने के लिए बुक करना पड़ा ऑटो
फोटो-- -
सिद्धार्थनगर। दूसरे शहरों से आकर अपने घर दशहरा मनाने वाले लोगों को सोमवार को शहर में परिवहन सुविधाओं का दर्द झेलना पड़ा। बस नहीं मिली तो महंगा किराया देकर ऑटो से जाना पड़ा। ऑटो चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाया और जो बुक किया, उन्हें घर तक पहुंचाने गए।
बढ़नी से ट्रेन से आए रामजीत को बांसी जाने के लिए बस नहीं मिली, जबकि यह कस्बा सिद्धार्थनगर बस्ती रूट पर है। उनके साथ पांच लोग थे। उन्होंने बताया कि 500 रुपये में ऑटो बुक करना पड़ा। दयाराम यादव ने बताया कि बस स्टेशन पर उन्हें ककरहवा के लिए बस नहीं मिली तो टैक्सी से गए। चालक ने 50 रुपये किराया लिया, जबकि सामान्य दिनों में 35 रुपये ही किराया लगता है।
डीएम
प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट डायवर्जन किया गया। शहर में बड़े वाहन हाईवे से होकर ही जा सकेंगे। विसर्जन के दौरान तेज ध्वनि से डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी

फोटो