फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Route diversion plan ready to avoid jam during Kanwar Yatra

Siddharthnagar News: कांवड़ यात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए रूट डॉयवर्जन का प्लान तैयार

Fri, 26 Jul 2024 04:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Route diversion plan ready to avoid jam during Kanwar Yatra
-गोरखपुर-बस्ती से अयोध्या जाने वाले वाहन डुमरियागंज-उतरौला-गोंडा मार्ग से होंगे संचालित
विज्ञापन

-29 जुलाई से दो अगस्त तक रूट डाॅयवर्जन रहेगा प्रभावी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कांवड़ यात्रा के चलते गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने रूट डाॅयवर्जन प्लान तैयार किया है, जो 29 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अयोध्या-बस्ती मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अति आवश्यक एंबुलेंस जैसे छोटे वाहनों को दक्षिणी लेन से चलाया जाएगा।
लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही रोककर जरवल रोड, कर्नेलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। अयोध्या से बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को कटरा, नवाबगंज, गोंडा, डुमरियागंज होते हुए भेजा जाएगा। जबकि गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर मेंहदावल रोड होते हुए बांसी, डुमरियागंज, उतरौला होकर आगे निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़ेबन ओवरब्रिज से डायवर्ट कर से मनौरी-डुमरियागंज के रास्ते आगे को भेजा जाएगा। वहीं अंबेडकर नगर से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी चौराहे से गायघाट, कुदरहा, लालगंज होते हुये जनपद संतकबीर नगर हेतु डायवर्ट किया जाएगा। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि श्रावण मास के चलते रूट डाॅयवर्जन को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र के मोतीगंज, बैदौला, बेवां चौराहा और भवानीग॓ंज-भड़रिया में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed