फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roshni in 100 meter race, Anuradha tops in 50 meter race

Siddharthnagar News: सौ मीटर में दाैड़ में रोशनी 50 मीटर में अनुराधा अव्वल

Sun, 20 Oct 2024 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roshni in 100 meter race, Anuradha tops in 50 meter race
उसका में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में मशाल लेकर दौड़ लगाती गत वर्ष की चैंपिय
उसका बाजार। 32वें बेसिक बाल क्रीड़ा और शैक्षणिक समारोह में कंपोजिट उसका बाज़ार, परसा खुर्द का दबदबा रहा, तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूमावि चुरिहारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय उसका बाजार परिसर में शनिवार को हुई दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर में प्राथमिक के बालिका वर्ग में सेखुई की अनुराधा प्रथम व चौबाहेडीह की सुंदरी द्वितीय रहीं। सौ मीटर में चनरैया की रोशनी प्रथम, परसा की संजना द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

दो सौ मीटर में परसा की संजना व सुंदरी यादव द्वितीय रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर में परसा खुर्द के विवेक, अभयराज क्रमशः प्रथम, द्वितीय व सेखुई इसी विद्यालय के नितिन द्वितीय रहे। जूनियर स्तर में पीटी प्रदर्शन, एकांकी, अंत्याक्षरी में चुरिहारी ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग में कबड्डी में भी छूरीहारी बालिका टीम ने की सुगही की टीम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक कबड्डी में सुगही विजेता, परसा खुर्द की टीम उपविजेता रही। खो–खो बालिका में उसका की टीम ने परसा खुर्द को हराया। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल ने ध्वजारोहण करते हुए किया। कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ होता है, निरंतर प्रयास करते रहने से उपविजेता विजेता बन सकता है। गत वर्ष की चैंपियन प्रीति यादव ने मशाल लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाई। बीईओ महेंद्र कुमार ने कहा कि सभी को स्वस्थ खेल भावना से खेलकूद में हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम में ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक सुभाष जायसवाल सहित शिव कुमार शुक्ला, शिवपाल सिंह, अभय श्रीवास्तव, हरिशंकर सिंह, रामसेवक गुप्ता, गुलाम जिलानी, राकेश सिंह, शिवपाल सिंह,अभिषेक, धीरेंद्र सिंह यादव, अतुल वर्मा, रीतेश यादव, रामानंद, प्रदीप, उमेश, बालजीत, अशोक, आकाश, शिवाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed