फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Room inspector will not be able to take mobile in the room

कक्ष निरीक्षक नहीं ले जा सकेंगे कमरे में मोबाइल

Sat, 26 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Room inspector will not be able to take mobile in the room
कक्ष निरीक्षक नहीं ले जा सकेंगे कमरे में मोबाइल
विज्ञापन

- परीक्षा के दौरान गेट के पास एक स्थान पर जमा करना होगा मोबाइल फोन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए विभागीय तैयारी तेज
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षक भी अब मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। विद्यालय में दाखिल होते ही गेट के पास या फिर एक अलग रूम में मोबाइल फोन को जमा करना होगा। पेपर छूटने के बाद ही शिक्षक मोबाइल फोन ले सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, पर विभाग की ओर से तैयारी तेज है। विधानसभा चुनाव समाप्त होते हुए परीक्षा की तिथि घोषित हो जाएगी। विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में परीक्षा शुरू होने की संभावना है। वहीं, विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए डाटा एकत्र करने के साथ ही अन्य कोरम पूरा कर लिया गया है। परीक्षा को नकल विहीन और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जहां शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की कवायद शुरू हुई है, वहीं इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही शिक्षकों को गेट पर मोबाइल जमा कर देना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने की कवायद शुरू की गई है। जिम्मेदारों का कहना है कि इसके पीछे उद्देश्य है कि कोई भी शिक्षक अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो वह पकड़ में आ जाएगा। साथ नकल होने की भी संभावना कम रहेगी। इस संबंध में डीआईओएस अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि नकलविहीन और निष्पक्ष बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए परिषद की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed