{"_id":"66c3dbe12ffd242cab03ac84","slug":"roof-of-dilapidated-building-collapses-wife-dies-husband-serious-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122706-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जर्जर भवन का छत गिरा, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जर्जर भवन का छत गिरा, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Tue, 20 Aug 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के सिरसिहवां गांव में दोपहर में हुई घटना
पति का जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर सात के टोला सिरसिहवा में सोमवार दोपहर जर्जर मकान में पशुओं के लिए भूसा निकालने गए दंपती पर छत गिर गई। गंभीर चोट आने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है।
क्षेत्र के बर्डपुर नंबर सात के टोला सिरसिहवां निवासी गीता देवी (42) उसके पति हृदय राम गुप्ता घर के बगल में पुराने मकान में पशुओं के लिए भूसा रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में दोनों एक साथ भूसा निकालने के लिए गए थे। इसी बीच मकान का छत जर्जर होने के कारण एकाएक भरभरा कर गिर गया। इससे गीता दब गई, जबकि पति को भी चोट आई।
तेज आवाज और पति के चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और दोनों के गिरे मलबे से से बाहर निकाला, लेकिन तबतक पत्नी की मौत हो चुकी थी। जबकि, पति घायल हो गया था, उसे बर्डपुर से मुख्यालय के एक अस्पताल पर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पंचनामा करके शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस घटना से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन
इस संंबंध कपिलवस्तु कोतवाल राजेश गुप्ता ने बताया जर्जर भवन का छत महिला के ऊपर गिर गया है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पति का इलाज चल रहा है।