फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roof collapsed while sleeping, father died, son injured

Siddharthnagar News: सोते समय टूटकर गिरी छत, पिता की मौत, पुत्र जख्मी

Wed, 06 Sep 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roof collapsed while sleeping, father died, son injured
मोहनलाल। फाईल फोटो
लोटन कोतवाली क्षेत्र के एकडेगा गांव के टोला यादवडीह में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के एकडेगवा गांव के टोला यादवडीह में मंगलवार रात करीब 12 बजे ईंट का पुराना छत टूटकर गिर गई। इस घटना में बरादमे में सो रहे पिता की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पुत्र जख्मी हो गया। घायल को लोटन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के एकडेगवा गांव के टोला यादवडीह निवासी मोहनलाल यादव (59) मंगलवार रात रोज की तरह भोजन कर बरामद में सोए हुए थे। पास में ही उनका पुत्र रामकुमार (15) चारपाई पर सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में आसपास के लोगों ने देखा कि छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युद्ध स्तर पर प्रयास करके मोहनलाल को बाहर निकाला तो उन्होंने दम तोड़ दिया था। वहीं, रामकुमार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जहां रामकुमार सोया था, उसके ऊपर पंखा लगा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बुधवार को लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ लोटन चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शव को मलबे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल लड़के का उपचार हुआ और वह ठीक है। ईंट की छत थी, मकान पुराना होने के कारण गिरने से यह घटना घटित हुई है।

---

पुराना था मकान, इसलिए कमजोर हो गई थी छड़
गांव के लोगों के मुताबिक मकान लगभग 40 साल पुराना था। उस समय ईंट की छत लगती थी। सरिया भी दूर-दूर पड़ता था, जोकि पुराना होने के साथ ईंट, सीमेंट और सरिया का आपस में जोड़ कमजोर पड़ने लगता है। मकान पुराना होने के कारण छत कमजोर हो गई थी। लेकिन यह लोगों को एहसास नहीं था कि इतनी कमजोर हो गई है कि छत ही टूटकर गिर जाएगी। कारण छत पर लोगों का आना-जाना रहता था। किसी को आभास ही नहीं था कि गिर जाएगी। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पास दो पुत्र हैं। एक घायल रामकुमार है, जबकि बड़ा लड़का आशीष यादव मुंबई मेें काम करता है। परिवार के लोगों ने उसे घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें परिवार को देखकर नम हो जा रही थीं।


---

सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा सुबह एकडेगवा गांव के टोला यादवडीह पहुंचे। यहां मृतक के घर गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में परिवार के लोगों से वार्ता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed