{"_id":"6797d79d588d7d612708884a","slug":"robbery-of-rs-253-lakh-from-accountant-at-gunpoint-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131349-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तमंचा सटाकर मुनीम से 2.53 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तमंचा सटाकर मुनीम से 2.53 लाख की लूट
Tue, 28 Jan 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रेहरा मोड के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह शराब की दुकान के मुनीम को तमंचा सटाकर 2.53 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले के पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार कन्नौजिया के मुताबिक, वह डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया स्थित देसी शराब की दुकान में मुनीम हैं।
उन्होंने बताया कि 2.53 लाख रुपये जमा करने के लिए बांसी जा रहे थे। अभी वह पथरा थाना क्षेत्र के टेढि़या चौराहे के रेहरा मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बदमाशों ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिए, जिससे वह गिर गए।
उसके बाद दोनों लुटेरे बाइक रोककर तमंचा उनके सिर पर सटा दिए और झोला लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस के साथ ही मालिक को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, एएसपी सिद्धार्थ और एसओ महिला थाना भाग्यवती पांडेय मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने घटनास्थल की जानकारी ली। साथ ही मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं।