फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Robber arrested with a bounty of 25 thousand

Siddharthnagar News: लूट करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Robber arrested with a bounty of 25 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एसओजी व चिल्हिया थाना की टीम ने छह फरवरी को ग्राम ससना के पास दुकानदार से 40 हजार व सोने की चेन लूट में शामिल 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जहां उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त का नाम मिथिलेश यादव उर्फ मिट्ठू निवासी जगदीशपुर राजा थाना चिल्हिया है। वह 14 फरवरी से फरार था। पुलिस इस लूट में शामिल चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना एसओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा महदेवा निवासी अजय कुमार रावत करौंदा साहा पकड़ी चौराहा से हार्डवेयर की दुकान बंद कर छह फरवरी की रात 9:00 बजे बाइक से घर आ रहे थे। इनको ग्राम ससना के पास बदमाशों ने रोककर सोने की चेन व 40 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने में पांच बदमाशों का नाम शामिल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी व चिल्हिया थाना की टीम ने लूट के कुछ दिन बाद चार बदमाशों को पकड़कर लिया था। पांचवां अभियुक्त 14 फरवरी से फरार था। इसको पकड़ने के लिए एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने तीन अप्रैल को 2500 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि मिथिलेश यादव उर्फ मिट्ठू पल्टादेवी के पास जमुआर पुल है, और बजहा के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, एसआई शम्स जावेद खान, सर्वेश चन्द आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed