फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus will go from Etawah to Lucknow via Balrampur-Gonda

Siddharthnagar News: इटवा से बलरामपुर-गोंडा होकर लखनऊ जाएगी रोडवेज बस

Wed, 10 Jan 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will go from Etawah to Lucknow via Balrampur-Gonda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिस्कोहर। नगर पंचायत इटवा क्षेत्र के नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखकर लखनऊ परिवहन विभाग ने इटवा से बलरामपुर-गोंडा होकर लखनऊ तक बस सेवा शुरू की। बस प्रतिदिन सुबह 5 बजे से इटवा से चलकर बिस्कोहर, बलरामपुर, गोंडा व बाराबंकी होकर कैसरबाग लखनऊ जाएगी। बस रोजाना दोपहर दो बजे कैसरबाग बस स्टेशन पर उपलब्ध रहेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल ने पूर्व मंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी से मिलकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर क्षेत्र के लोगों को बलरामपुर, गोंडा व लखनऊ आने-जाने में होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग रखी थी। जिस पर परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग लखनऊ ने इटवा से बिस्कोहर, बलरामपुर, गोंडा होकर कैसरबाग लखनऊ तक रोडवेज बस चलाने को हरी झंडी दे दी है। इससे लोगों में खुशी की लहर है। बस के परिचालक सतीश नारायण शुक्ल ने बताया कि इटवा-लखनऊ वाया बलरामपुर की दूरी 224 किलोमीटर है, जिसका किराया 309 रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed