फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus will also be run for Maharajganj, travel will be easier

Siddharthnagar News: महराजगंज के लिए भी चलाई जाएगी रोडवेज बस, आसान होगी यात्रा

Sun, 18 May 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will also be run for Maharajganj, travel will be easier
रोडवेज सिद्धार्थनगर।
-अभी तक बस बदल कर महराजगंज की करनी पड़ती है यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय से महराजगंज तक भी रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा। इससे महराजगंज जाने वाले लोगों को बसे बदलने की नौबत नहीं आएगगी। जबकि ट्रेन की कमी भी नहीं खलेगी। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से परिवहन निगम ने इस रूट पर बस संचालित करने की तैयारी की है।
जिले से महराजगंज मुख्यालय तक ट्रेन की सुविधा न होने से व रोडवेज बसों के आनंदनगर तक ही संचालित होने से यात्रियों को महराजगंज की यात्रा करने के लिए दूसरी बस में बैठना पड़ता है। ऐसे में कई बार समय से बस की सुविधा नहीं होने से प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों ने दोनों मुख्यालय को रोडवेज बस से जोड़ने के लिए कई बार मांग की, लेकिन बस की कमी से परिवहन निगम महराजगंज रूट पर बस का संचालन नहीं कर पाया।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से व यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम बस के संचालन की तैयारी कर रहा है। इससे डिपो से यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। बस का संचालन सुबह में किया जाएगा। जो देर शाम को वापस आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
डिपो में बसों की संख्या बढ़ रही है। इससे नई रूट पर संचालन को लेकर योजना बनाई जा रही है। महराजगंज रूट पर बसाें को संचालित करने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। उसके बाद बस को संचालित कि जाएगी।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed