फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus crushed by the father and son, death

रोडवेज बस ने ससुर और दामाद को कुचला, मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तड़वा चौराहे के समीप सोमवार की रात रोडवेज बस ने बाइक सवार ससुर-दामाद को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


चालक-परिचालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर बस खड़ी कर फरार हो गए। यात्री भी भाग खड़े हुए। पुलिस ने बाइक व बस को कब्जे में ले लिया है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के रोहरौली गांव निवासी 25 वर्षीय चितई अपनी बाइक से ससुर 60 वर्षीय बुधराम को कटेसरनाथ स्थित घर छोडने जा रहा था।
विज्ञापन


 डुमरियागंज-इटवा मार्ग पर तड़वा चौराहे के समीप चितई ने बाइक को कटेसरनाथ की तरफ मोड़ा, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत दोनों को घिसटते हुए बस करीब 50 मीटर दूर तक ले गई। दामाद-ससुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद चालक-परिचालक बस को छोड़कर भाग खड़े हुए। भयभीत यात्री भी वहां से खिसक लिए। आस-पास के लोगों  की सूचना पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का दृश्य हादसे की भयावहता को जाहिर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। दोनों का शव भी क्षत-विक्षत हो गया था।गुस्साए लोगों ने बस में तोड़-फोड़ की भी कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया। इटवा थानाध्यक्ष संजय  पांडेय के मुताबिक रोडवेज बस फैजाबाद डिपो की थी, जो बस्ती से  डुमरियागंज  होते हुए  इटवा  की  ओर  जा  रही थी। चालक-परिचालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed