{"_id":"6564f8b1db422a6961059449","slug":"road-repair-file-stuck-in-government-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-8854-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शासन में अटकी सड़क मरम्मत की फाइल, राहगीर झेल रहे दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शासन में अटकी सड़क मरम्मत की फाइल, राहगीर झेल रहे दर्द
Tue, 28 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के टडिया से जोगीबारी जाने वाली सम्पर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील।
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र में आठ किमी लंबी मधवापुर-खजुरडाड़ मार्ग पर बने गड्ढे से प्रतिदिन गुजरने वाले राहगीर सांसत झेल रहे हैं। पीडब्लूडी ने तीन माह पूर्व 1.32 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा है, जो शासन में अटकी है।
नौगढ़ गोरखपुर एनएच 730 से मधवापुर से निकलकर खजुरडाड़ पुल तक जाने वाली सड़क उसका क्षेत्र के 25 गांवाें के अलावा जोगिया के कछार क्षेत्र के 70 गांवों को जोड़ती है। पिछले चार से पांच वर्ष में खजुरडाड़ घाट से महुरैया, तिघरा, चुरिहारी, सुकरौली होते हुए मधवापुर तक की इस सड़क में कई गड्ढे बन चुके हैं। इसमें सुकरौली के पास 150 मीटर बने गड्ढे में पैदल, बाइक व साइकिल सवार का गुजरना मुश्किल होता है। पीडब्लूडी ने तीन माह पूर्व सड़क के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिल सकी है। इससे स्थानीय लोगों में निराशा है। पीडब्लूडी एई मनीष सिंह ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है, शासन से स्वीकृति के बाद निर्माण कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चार साल से प्रतिदिन सड़क के गड्ढों से गुजरने के कारण बाइक चलाते हुए कमर व शरीर में दर्द शुरू हो गया है, पता नहीं कब इस समस्या से निजात मिलेगी।
-पवन श्रीवास्तव, सुकरौली
हर साल इस सड़क की मरम्मत का आश्वासन मिलता है लेकिन नहीं होती, अब तो सड़क के गड्ढों से गुजरने की आदत सी पड़ गई है।
-धर्मेंद्र दुबे, तिघरा