फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road lighting stopped, traffic forced in darkness

Siddharthnagar News: पथ प्रकाश व्यवस्था ठप, अंधेरे में आवागमन की मजबूरी

Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Road lighting stopped, traffic forced in darkness
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड संख्या एक और दो में पथ प्रकाश व्यवस्था कई दिन से ठप पड़ी है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक के निवासी लड्डू, विनोद, संजय सहित अन्य लोगों ने बताया कि अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या एक और दो की पथ प्रकाश व्यवस्था खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक मरम्मत कराकर व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed