{"_id":"687fd0c6d17a44a1dd051463","slug":"road-in-bad-condition-traffic-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-141545-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क बदहाल, आवागमन हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क बदहाल, आवागमन हुआ दुश्वार
विज्ञापन
जिला पंचायत विभाग की जर्जर बसौनी-अहिरौली-जगदीशपुर राजा मार्ग। संवाद
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत की अधिकतर सड़कों की हालत नहीं सुधर रही है। जिला पंचायत से बनाया गया नौगढ़ विकास खंड के बसौनी-अहिरौली-जगदीशपुर राजा मार्ग जर्जर है।
ढाई किलोमीटर सड़क पर डेढ़ फीट के गड्ढों की भरमार है। इसके कारण हल्की बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। घुटने तक पानी में घुसकर राहगीर आते-जाते हैं। इस वजह से क्षेत्र के ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस मार्ग को पांच वर्ष पूर्व मानक की अनदेखी करके नवीकरण किया गया था। जिन स्थानों पर गड्ढे थे उसमें गिट्टी की जगह मिट्टी डालकर बनाया गया। इसके कारण सड़क छह माह के भीतर ही टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई। इसी मार्ग पर अहिरौली हाल्ट स्टेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो दर्जन परिषदीय विद्यालय एवं पल्टन नाथ सेमरा शिव मंदिर पड़ता है।
विज्ञापन
इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत बसौनी के प्रधान मुनीराम वरुण समेत एक दर्जन ग्रामीण डीएम डॉ. राजा गणपति आर. सड़क की बदहाली दूर कराने के लिए पत्र दिया है।