फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road covered in potholes

Siddharthnagar News: गड्ढों में समा गई सड़क

Tue, 05 Sep 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
road covered in potholes
खलीलाबाद बस्ती को जोड़ने वाली घोसियारी पड़री मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे में फंसा ट्रक। संवाद
छह माह पहले घोसियारी-पड़री मुख्य मार्ग के गड्ढे भरने के लिए पैचिंग हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग ने खलीलाबाद-बस्ती को जोड़ने वाली घोसियारी से पड़री मार्ग पर छह माह पहले पैचिंग का कार्य कराया, लेकिन छितौनी गांव में सड़क के गड्ढे नहीं भरे। इससे आने जाने-वाले वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। साथ ही राहगीरों को भी दिक्कत होती है। खस्ताहाल होने की वजह से सड़क गड्ढों में समां गई है। विभागीय उदासीनता के चलते राहगीर और ग्रामीण परेशान हैं।

बांसी तहसील क्षेत्र के घोसियारी-पड़री मार्ग 50 गांव के लोगों को खलीलाबाद, बस्ती, गोरखपुर पहुंचने का मुख्य मार्ग है। जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत छह माह पहले हुई थी। लेकिन मौजूदा समय में गड्ढे में सड़क ढूंढना पड़ रहा है। प्रतिदिन इसी मार्ग पर वाहन फंस जा रहे हैं। रात करीब 12 बजे बालू लदा एक ट्रक बस्ती से घोसियारी की तरफ आ रहा था। ड्राइवर को गड्ढे की गहराई पता नहीं चल सका। जिससे ट्रक गड्ढे में फंस गया है। सुबह ट्रालियों से ट्रक का बालू खाली किया जा रहा है। मंगलवार सड़क के गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजदेव, हरीशचंद चौधरी, शिवकुमार और अभय कुमार मिश्र आदि ने कहा कि अगर विभाग 2 से 3 दिनों में मार्ग का मरम्मत नहीं कराया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बांसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि गड्ढे की जानकारी है। अभी विभाग से टेंडर नहीं हो पाया है। टेंडर निकल गया है, टेंडर पास होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed