फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road construction fast in bjp government : pal

भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा सड़क निर्माण : पाल

Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
road construction fast in bjp government : pal
भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा सड़क निर्माण : पाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पिछले यूपीए सरकार की तुलना में भाजपा सरकार में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2022-23 के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पर 1,99,108 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह 2021-22 के संशोधित अनुमान से 52 फीसदी ज्यादा है। 2015-16 से, मंत्रालय के पूंजीगत व्यय के हिस्से में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2022-23 में मंत्रालय के कुल आवंटन में सबसे अधिक 1,34,015 करोड़ रुपये (67%) एनएचएआई की ओर है। इसके बाद सड़कों और पुलों के लिए 64,573 करोड़ रुपये (32%) का आवंटन किया गया है। अक्टूबर 2017 में कैबिनेट ने प्रमुख राजमार्ग क्षेत्र के कार्यक्रम भारतमाला परियोजना चरण-1 की स्वीकृति से देश भर में माल और यात्री आवाजाही की दक्षता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed