फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road built five years ago turned into potholes

Siddharthnagar News: पांच साल पहले बनी सड़क गड्ढों में तब्दील

Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Road built five years ago turned into potholes
सकारपार क्षेत्र के अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर सुदामापुर-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली
सकारपार। क्षेत्र के अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर सुदामापुर-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली सड़क टूट चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है, लेकिन जिम्मेदार समस्या से बेखबर हैं। बांसी-धानी मार्ग स्थित अदिलापुर गांव के पूरब सड़क के बगल बने सामुदायिक शौचालय के सामने से निकलकर सुदामापुर-हरैया नानकार से जुड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड जर्जर हो चुकी है। सड़क के टूटने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तेजगढ़ के टोला मदरहना निवासी राम लौटन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए पांच वर्ष पहले अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर सुदामापुर-हरैया नानकार जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण करवाया था, लेकिन अब यह सड़क जर्जर हो चुकी है। इस रास्ते प्रतिदिन बंधवाताल, मीरवापुर, कदमहवा,भगौतापुर, तेजगढ़, मदरहना लाला, सुदामापुर, आदि गांवों की बीस हजार की आबादी का आना जाना होता है। क्षेत्र के रंगीलाल, धर्मराज, वीरेंद्र, रामधनी, दीपक निषाद, बबलू, रंजीत, रामजीत, फतेबहादुर सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी आदि ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed