{"_id":"67faa8572e28c46eb80918fc","slug":"road-built-back-and-forth-100-meters-missing-from-the-middle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135689-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आगे-पीछे बनी सड़क, बीच से 100 मीटर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आगे-पीछे बनी सड़क, बीच से 100 मीटर गायब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। ग्राम पंचायत छगडिहवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बनाई गई सड़क बीच से 100 मीटर गायब है। सड़क की लंबाई 750 मीटर है।
निर्माण कार्य पर 79 लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ जो अगस्त 2023 में बंद हो गया। तबसे सड़क अधूरी पड़ी है।
ग्रामीणों ने बताया कि छगडिहवा से छगडिहवा घाट तक 750 मीटर बनी सड़क को आगे- पीछे बनाकर ठेकेदार ने बीच में 100 मीटर अधूरी छोड़ दी है। गांव निवासी सागर गौतम, सूर्यकांत मौर्या, कन्हैयालाल, पंचम यादव, बुधई, बाबूलाल, सीताराम गुप्ता, चिंकू यादव, तिलक राम, पन्नालाल व राम कृपाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी कभी स्थल पर पहुंचे ही नहीं।
अगर निरीक्षण होता तो सच्चाई सामने आ जाती। सड़क वैसे ही अधूरी पड़ी है। आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर दिक्कत बरसात में होगी, क्योंकि अधूरी पड़ी सड़क के गड्ढों में कीचड़ व जलभराव हो जाएगा।