{"_id":"6658f921a268fab8a60a7cf4","slug":"road-breaks-down-and-turns-into-a-pit-people-getting-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118275-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील, चोटिल हो रहे लोग
Fri, 31 May 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 31 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
- नौगढ़, बांसी व शोहरतगढ़ तहसील की सड़कें क्षतिग्रस्त
- ग्रामीण स्तर की अधिकतर सड़क खराब विभाग के लापरवाही से चोटिल हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के तीन तहसीलों में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें टूटकर गड्ढे में बदल गई हैं, इससे राहगीरों को सांसत हो रही है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग सड़क की मरम्मत नहीं करवा रहा है। जबकि इस सड़क पर चलने से लोग आए दिन गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
-- --
भुसौला-मरवटिया बाजार मार्ग जर्जर
सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के भुसौला से मरवटिया बाजार तक सड़क टूटकर जर्जर हो चुकी है। इस रास्ते प्रतिदिन लगभग 10 हजार आबादी का आवागमन होता है। लेकिन कई वर्ष पूर्व बनी सड़क का मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के मौसम में सड़क में बने गड्ढे पूरी तरह पानी से भर जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को होती है। रविंद्र दूबे, राम सूरत दूबे, प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क दो दशक पूर्व जिला पंचायत से बनी थी। जो पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, इसे मरम्मत करवाने की जरूरत है।
-- -- -
बकैनिहीया चौराहे-गंगाधरपुर मार्ग टूटा
उसका बाजार। बकैनिहीया चौराहे से गंगाधरपुर को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से टूट कर जर्जर हाे चुका है, इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई वर्ष पूर्व बने इस सड़क का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। यह सड़क क्षेत्र के 23 गांवों को जोड़ती है, लोगों ने इस सड़क को मरम्मत करवाने का मांग की है। शहर के परसा गांव में जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस पर लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे है। इससे लोगों को आए दिन परेशानी होती रहती है।
विज्ञापन
-- --
खिरीडीह-सपही मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
लोटन। खिरीडीह से सपही को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढों का भरमार है, आए दिन इस सड़क पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे है, लेकिन विभाग इस सड़क को बनवाने की जहमत नहीं उठा रही है। इससे लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। जबकि इस सड़क को लेकर कई बार ग्रामीण शासन को पत्र भी लिख चुके है। लेकिन सड़क का अब तक मरम्मत नहीं हो सका है।
वहीं क्षेत्र के सिकरी से बखरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क में गड्ढों का भरमार है, इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते है, लेकिन जर्जर सड़क होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अरमान, युसुफ, अनवर ने सड़क बनवाने की मांग की है।
-- --
बकैनिहा-बजारे मोड़ पर उखड़ी गिट्टियां
खेसरहा। बकैनिहा गांव से बजारे मोड़ तक जोड़ने वाली सड़क पर गिट्टियां उखड़ कर इधर-उधर बिखर गई है। जबकि दो किमी लंबी सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोगाें का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से खड़ंजे में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के रामदीन गुप्ता, कौलेश्वर यादव, चंद्रेश यादव, आरएस पांडेय ने सड़क बनवाने की मांग की है।
-- --
धनौरा बुजुर्ग मार्ग पर आवागमन प्रभावित
बढ़नी। क्षेत्र से धनौरा बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से टूट कर जर्जर हाे गई है। इस सड़क पर चलना मुश्किल हाे गया है। लोगों ने बताया कि यह सड़क 20 वर्ष पूर्व बनी थी, जो मरम्मत करवाने के लिए आठ वर्ष पूर्व तोड़ दिया गया था, इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र कि अलीमुल्लाह, कन्हैया लाल, सुनील गौतम व बाबूलाल ने सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
-- -- --
सड़कों का निरीक्षण एवं सत्यापन करके रिपोर्ट भेजी जाएगी, उसके बाद बजट आते ही सभी सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
- आरके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी