फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   river

नदियाें का जलस्तर बढ़ा, सहमे लोग

Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
river
नदियाें का जलस्तर बढ़ा, सहमे लोग
विज्ञापन

24 घंटे में राप्ती 20 और बूढ़ी राप्ती 39 सेमी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जिले की नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर राप्ती नदी 20 और बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में 39 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है। जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग सहमे हुए हैं।
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र समेत जिले में हो रही बारिश से बानगंगा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कूड़ा, जमुआर आदि नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से इटवा के बिस्कोहर क्षेत्र, डुमरियागंज, बांसी, जोगिया और उसका के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। राप्ती और बूढ़ी राप्ती के बीच स्थित जोगिया क्षेत्र के फत्तेपुर, हरनी, इटौवा, टड़िया, तालभिरौना, बैरवां नानकार, उसका के हथिवड़ताल, अजिगरा गांव समेत बानगंगा नदी में बढ़ोत्तरी से बढ़नी और शोहरतगढ़ क्षेत्र में कई गांव पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के निवासी रामचरित्तर, उजागिर, हरिचरन, उमेश और तौलन आदि का कहना है कि बाढ़ से हम लोगों को प्रत्येक वर्ष त्रासदी झेलनी पड़ती है। जैसे ही बारिश का मौसम आता है तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग बाढ़ आने की आशंका से भयग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जेई एसके सिंह का कहना है कि नदियों के बढ़ रहे जलस्तर के कारण बांधों की निगरानी की जा रही है, जहां भी खतरे की स्थिति रहेगी, वहां तत्काल बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी खतरे का निशान शुक्रवार को जलस्तर बृहस्पतिवार को जलस्तर
बानगंगा 93.420 - 93.00 - 91.30
जमुआर 84.89 - 81.35- 81.28
राप्ती 84.900 - 83.360- 83.160
बूढ़ी राप्ती 85.650 - 84.780- 83.390
कूड़ा 83.520 - 80.600- 79.940
तेलार 87.200 - 84.50- 82.70
(जलस्तर मीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed