{"_id":"5e9c6fe98ebc3e774e1134c7","slug":"rice-pm-garib-kalyan-yogna-siddharthnagar-news-gkp348546054","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का तीन क्विंटल चावल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को जा रहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का तीन क्विंटल चावल जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी को जा रहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का तीन क्विंटल चावल जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन बांटने के लिए आया तीन क्विंटल चावल कालाबाजारी के लिए जाते वक्त जागरूक लोगों की नजर पड़ते ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम उमेश चंद्र निगम सहित जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे व जरूरी कदम उठाए। वहीं, फरार कोटेदार के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।
खाद्यान्न ले जा रहा रिक्शा चालक ने बताया कि कोटेदार मो. वकील ने यह राशन स्थानीय दुकानदार को बेचने के लिए भेजा है। लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमंदों को खाद्यान्न की कमी न हो। इसके लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अतिरिक्त खाद्यान्न भेजा गया है। यह खाद्यान्न मुफ्त या दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गरीबों को वितरित किया जाना है। रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अजय कसौधन शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास खड़े थे। उन्होंने देखा कि एक रिक्शे पर छह बोरियां लदी हैं। इन बोरियों पर सरकारी टैग लगा हुआ था। रोकने पर रिक्शा चालक गोपाल ने बताया कि कोटेदार मो. वकील ने यह खाद्यान्न पूूरब पड़ाव निवासी दुकानदार प्रमोद जायसवाल के यहां ले जाकर बेचने को दी है। संजय कसौधन ने इसकी सूचना एसडीएम उमेश चंद्र निगम को दी। मौके पर एसडीएम, पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश और नायब तहसीलदार नौगढ़ पहुंचे और खाद्यान्न कब्जे में लिया। अधिकारियों की टीम राशन की दुकान पर पहुंची लेकिन कोटेदार मो. वकील दुकान बंद कर फरार हो चुका था। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ बृजेेंद्र कुमार ने बताया कि मो. वकील के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उनके विरुद्ध एफआईआर कराने की प्रक्रिया चल रही है।